क्रिस्टीन को राजकुमारी जैसा प्यार
फिल्म 'सेक्स एंड द सिटी' की अभिनेत्री क्रिस्टीन डेविस को उनके मित्र रसेल जेम्स एक राजकुमारी की तरह रखते हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "ऐसा करने के लिए वह बहुत कुछ करते हैं। उन्होंने क्रिस्टीन को एक राजकुमारी बना दिया है और वह उसे हर पल प्यार करते हैं। वह बहुत भावुक और रोमांटिक हैं। वह प्रेम में पड़े किसी किशोर की भांति क्रिस्टीन पर उपहारों और प्रेम पत्रों की बारिश करते हैं।"
इस साल की शुरूआत से दोनों साथ में समय बिता रहे हैं। जेम्स चाहते हैं कि जितना संभव हो क्रिस्टीन स्वयं को उतना ही विशिष्ट महसूस करें।


Click it and Unblock the Notifications