ब्रेकिंग डाउन-2 पर खत्म होगी बैला-एडवर्ड की लव स्टोरी
एक ऐसी प्रेम कहानी जैसी किसी ने सपनों में भी नहीं सुनी होगी। एक वैम्पायर से एक आम लड़की का अटूट प्यार इस कहानी का सबसे अलग और एक यकीन ना होने वाला भाग है। ट्वाइलाइट के फर्स्ट पार्ट से शुरु हुई ये अनोखी लव स्टोरी इस कल यानी 17 नवंबर को रिलीज होने जा रहे इसके पांचवे भाग यानी ब्रेकिंग डाउन-2 के साथ ही खत्म हो जाएगी और इसी के साथ बैला स्वान और एडवर्ड कुलिन का साथ भी हमेशा के लिए दर्शकों से छूट जाएगा।
2008 में ट्वाइलाइट की पहली सीरीज शुरु हुई थी। इसमें किस्टीन स्टीवर्ट ने बैला का और रॉबर्ट पैटिन्सन ने एडवर्ड कुलिन का किरदार निभाया है। साथ ही टेलर लॉटनर ने जैकब की भूमिका निभाई है। इन सभी किरदारों को करते करते तीनों एक्टर इनके साथ इतना जुड़ गये हैं कि अब इस सीरीज के खत्म होने का वक्त करीब आने से इन्हें काफी बुरा सा महसूस हो रहा है।
17 नवंबर को ट्वाइलाइट का आखिरी पार्ट ब्रेकिंग डाउन-2 विदेशों मे रिलीज हो रही है और भारत में ये फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी। बैला और स्वान की इस प्रेम कहानी ने अपनी पहली सीरीज से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। देखिये ट्वाइलाइट सीरीज का ये आखिरी पार्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाता है। फिल्हाल देखिये ब्रेकिंग डाउन पार्ट 2 की एक झलक इन तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications











