मैं गर्भवती नहीं हूं : क्रिस्टीन
हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा गया कि वह गर्भवती हैं।
वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार स्टीवर्ट ने कहा कि वह गर्भवती नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अफवाहों से उन्हें चोट पहुंचती है।
स्टीवर्ट ने कहा, "मुझे काफी दुख हुआ, जब मैंने अपने बारे में ऐसी खबर सुनी। यह झूठ है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने जो कपड़े पहने थे, उसमें मैं गर्भवती की तरह दिख रही थी। शूटिग के बाद मैं उसी वेश में बाहर आ गई तो लोगों ने समझा कि मैं गर्भवती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications