पैटिन्सन को चाहने लगीं क्रिस्टीन

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वह कहती हैं, "पैटिन्सन हमेशा अच्छे बनना चाहते हैं इसलिए मैं उनसे प्यार करती हूं। जब वह कुछ अच्छा करते हैं या जीतते हैं तो अलग ढंग से एक पांच साल के बच्चे के अंदाज में बात करते हैं।"
क्रिस्टीन कहती हैं कि उन्हें पैटिन्सन के गाने का ढंग बहुत पसंद है। वह कहती हैं कि पैटिन्सन को झूठ बोलना नहीं आता।
उन्नीस वर्षीय स्टीवर्ट ने दावा किया है कि पैटिन्सन ने उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। वह कहती हैं, "उन्होंने मुझसे विवाह करने के लिए कहा। यद्यपि यह एक मजाक था लेकिन कम से कम मैं ऐसा ही सोचती हूं।"
actor actress अभिनेता अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट रॉबर्ट पैटिंसन हॉलीवुड hollywood kristen stewart robert pattinson


Click it and Unblock the Notifications