क्रिस्टन स्टीवर्ट ने थामा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड डिलन मेयर का हाथ, बहुत अनोखी है दोनों की लव स्टोरी

Kristen stewart

Kristen stewart and Dylan meyer got married: हॉलीवुड की ट्वाइलाइट फेम एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। क्रिस्टन स्टीवर्ट शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर डिलन मेयर के साथ शादी की। क्रिस्टन ने अपने लॉस एंजेलेस वाले घर में प्राइवेट फंक्शन में डिलन मेयर का हाथ थामा। आपको बता दें कि दोनों की शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। बता दें कि क्रिस्टन स्टीवर्ट और डिलन मेयर के सबसे खास मौके पर एक्ट्रेस एशलें बेंसन और उनक हसबैंड ब्रैंडन डेविस भी शामिल हुए थे।

एक दूजे की हुईं डिलन मेयर और क्रिस्टन स्टीवर्ट
आपको बता दें कि अपने इस खास मौके पर क्रिस्टन स्टीवर्ट शॉर्ट ग्रे ड्रेस कैरी की थी। वहीं डिलन मेयर व्हाइट कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों का यह फंक्शन काफी सिंपल था। दोनों ने यह पहले ही तय कर लिया था कि वह बहुत ही सिंपल और सादा तरीके से शादी के बंधन में बंधेंगी। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने शादी का लाइसेंस लेने के बाद ही एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया था।

अनोखी है क्रिस्टन स्टीवर्ट और डिलन मेयर की लव स्टोरी
आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताएं तो दोनों एक दूसरे को साल 2019 से डेट कर रही थीं। जबकि दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी और अब सगाई के चार साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

2022 में क्रिस्टन स्टीवर्ट ने एक शो में खुलासा किया था कि जब भी कभी वह शादी करेंगी उनकी शादी बहुत ही सिंपल होगी। बता दें कि क्रिस्टन स्टीवर्ट 9 अप्रैल 1990 में लॉस ऐंजलस शहर में जन्मी थी। बहुत ही छोटी उम्र से ही उन्होंने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2001 में उन्होंने सेफ्टी ऑफ ऑब्जेक्ट से डेब्यू किया था।

More from Filmibeat

Read more about: kristen stewart
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X