मदहोशी की हालत में बॉयफ्रेंड पर इस कदर गिरी कि संभाले नहीं संभली, लोग बोले- गंदी हरकतें बेडरूम में करो!

Kourtney Kardashian

रियलिटी टीवी स्टार, टीवी पर्सनैलिटी और बिजनेस वूमेन कर्टनी कार्दशियन ने हाल ही में एक बेहद इंटीमेट फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोशूट में कर्टनी मदहोशी की हालत में अपने पार्टनर पर गिरती हुईं दिख रही हैं। बेहद इंटीमेट इस फोटोशूट में कर्टनी ने 5 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में जहां वे हाई हील और सेंसुअस लॉन्जरी में नजर आ रही हैं वहीं उनका पार्टनर ब्लैक पेंट और बूट में नजर आ रहा है।

इन फोटोज में से एक फोटो में कर्टनी अपने पार्टनर को किस करती नजर आ रही हैं तो एक फोटो में वे पार्टनर के गले लगती नजर आ रही हैं। वहीं दो फोटोज में कर्टनी उनका पार्टनर सोफे पर लेटी मदहोशी की हालत में एक-दूसरे का आलिंगन किए हुए लेटे हैं।

आपको बता दें, यह फोटोशूट रियलिटी स्टार कर्टनी ने अपने lemme ब्रांड के लिए करवाया है और ये सभी तस्वीरें बिहाइंड द सीन की हैं। हाल ही में पोस्ट की गई इन फोटोज को 35 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और 10 हजार से अधिक लोग इन तस्वीरों पर कमेंट कर चुके हैं। कर्टनी के इन फोटोज पर फैंस ने कमेंट किया है कि दोनों इस तरह से चिपके हैं जैसे कोई देख नहीं रहा। वहीं किसी ने कहा कि lemme ब्रांड हॉटनेस में बदल गया है। वहीं एक ने कहा यह सब आपको प्राइवेट में या फिर अपने रूम में करना चाहिए, कुछ चीजें बेडरूम के लिए ही होनी चाहिए। एक यूजर ने कर्टनी को सलाह देते हुए कहा कि अब आपकी उम्र हो गई है, आपको यह सब खुलेआम करना शोभा नहीं देता। एक यूजर ने लिखा आपको देखकर नहीं लगता कि आपके बच्चे भी हैं, आप पर गर्व है। वहीं कुछ लोग यूजर ने के इस फोटोशूट को बेहद कामुक बता रहे हैं तो कुछ लोगों के मुताबिक इस तरह की तस्वीरें सरेआम नहीं खिंचवानी चाहिए।

इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कर्टनी ने अपने फैंस को बताया कि lemme ब्रांड के प्रोडक्ट्स वापस स्टॉक में आ गए हैं और आप उनकी वेबसाइट से प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं।

बताते चलें, कर्टनी कार्दशियन उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किया जाता है। कर्टनी को इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X