मासूम दिखने वाले K-Pop स्टार्स निकले स्कूल के गुंडे? ग्लैमरस चेहरे के पीछे छुपा डरावना सच

Korean celebrities

Korean celebrities bullying scandal: साउथ कोरिया की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सिर्फ ग्लैमर और शोहरत के लिए ही नहीं, बल्कि विवादों के लिए भी जानी जाती है। यहां बुलींग और स्कूल हिंसा से जुड़े मामले बार-बार सामने आते हैं। किसी भी स्टार पर लगे ऐसे आरोप उनकी पब्लिक इमेज और करियर को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। कई बार तो सिर्फ आरोप लगना ही किसी एक्टर या आइडल के करियर को डुबोने के लिए काफी होता है।

Seo Ye Ji की कॉन्ट्रोवर्सी

'Its Okay Not To Be Okay' फेम एक्ट्रेस Seo Ye Ji पर उनके पुराने स्कूल दिनों के आरोप फिर से सामने आए। एक शख्स ने दावा किया कि Seo Ye Ji ने न सिर्फ क्लासमेट को परेशान किया बल्कि पैसे तक चुराए। एक और शख्स ने आरोप लगाया कि उन्हें जिन क्लासमेट्स से नफरत थी, उन्हें वह पीटा करती थीं। इन विवादों की वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए और पब्लिक से दूरी बना ली।

Song Ha Yoon पर लगे गंभीर आरोप

अप्रैल 2024 में एक्ट्रेस Song Ha Yoon पर भी विवाद खड़ा हुआ। उनके एक पुराने क्लासमेट ने दावा किया कि 2004 में उन्होंने उसे करीब डेढ़ घंटे तक थप्पड़ मारे। एजेंसी ने इन आरोपों को झूठा बताया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें एक बार स्कूल बुलिंग की वजह से ट्रांसफर करना पड़ा था। इस मामले ने उनकी इमेज पर गहरा असर डाला।

Hyunjin (Stray Kids) की माफी

2021 में K-pop ग्रुप Stray Kids के रैपर Hyunjin पर भी बुलींग के आरोप लगे। कहा गया कि उन्होंने मिडिल स्कूल में अपने सहपाठियों को गालियां दीं और परेशान किया। आरोपों के बाद उनकी कंपनी JYP एंटरटेनमेंट ने घोषणा की कि Hyunjin कुछ समय तक एक्टिविटी से ब्रेक लेंगे। बाद में Hyunjin ने सोशल मीडिया पर भावुक माफी मांगी और महीनों बाद वापसी की, लेकिन यह विवाद आज भी उनके करियर से जुड़ा हुआ है।

Jeon Jong Seo की अफवाहें

2024 में Jeon Jong Seo पर भी बुलींग को लेकर चर्चा हुई। एक अनजान यूजर ने आरोप लगाया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने क्लासमेट के जिम कपड़े चुराए और उन्हें तंग किया। हालांकि उनकी एजेंसी Andmarq ने तुरंत इन खबरों को गलत बताते हुए कानूनी कदम उठाए।

Ji Soo का कबूलनामा

'Strong Woman Do Bong Soon' के एक्टर Ji Soo पर 2021 में उनके पुराने सहपाठियों ने बुलींग के बड़े आरोप लगाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह स्कूल के दिनों में हिंसक रहते थे और सहपाठियों को गालियां देने और मारने में शामिल थे। Ji Soo ने खुद इंस्टाग्राम पर हाथ से लिखा एक माफीनामा शेयर किया और अपनी गलती मान ली। हालांकि, इस कबूलनामे से उनकी इमेज और करियर को गहरी चोट पहुंची।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X