क्लम ने शादी की चौथी वर्षगांठ मनाई
सुपरमॉडल हेदी क्लम और उनके गायक पति सील ने संगीत कार्यक्रम के साथ शादी की चौथी वर्षगांठ मनाई।
वेबसाइट 'एसिसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार क्लम और सील ने शनिवार को मलिबु स्थित अपने मित्र के घर पर आयोजित समारोह में विवाह की चौथी वर्षगांठ मनाई। समारोह में क्लम सफेद लिबास में पहुंची वहीं सील एक जैकेट में पहुंचे।
समारोह में लगभग 75 मेहमान उपस्थित थे। मेहमानों के लिए वर्ष 1960 के लोकप्रिय रॉक गीतों का आयोजन किया गया था। पहले क्लम और सील मेक्सिको में वर्षगांठ मनाना चाहते थे लेकिन स्वाइन फ्लू की वजह कार्यक्रम में फेरबदल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











