..................... King of Pop ‘finally buried’ | आखिरकार जैक्सन को दफनाया गया - Hindi Filmibeat

आखिरकार जैक्सन को दफनाया गया

By Staff

Michael Jackson
आखिरकार दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन दफना दिया गया। उन्‍हें हॉलीवुड हिल्स के फॉरेस्ट लॉन कब्रगाह में अज्ञात स्थान पर दफनाया गया।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैक्सन को जिस जगह पर दफनाया गया है उसकी जानकारी केवल पॉप स्टार के परिजनों और कब्रगाह प्रबंधन को है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से जैक्सन को फॉरेस्ट लॉन के अज्ञात स्थान पर दफनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि आशंका इस बात की है कि जैक्सन के हजारों प्रशंसक उनकी कब्रगाह पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं या फिर कब्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही कारण है कि जहां पॉप स्टार को दफनाया गया है उस जगह के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

गौरतलब हो कि जैक्‍सन की मौत 25 जून को हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X