सारा के व्यवहार से नाखुश हैं किम्बरले

बैंड 'गर्ल्स अलाउड' की गायिका किम्बरले वाल्श का कहना है कि उन्हें उनके बैंड की सहयोगी सारा हार्डिग आमंत्रित नहीं करती, क्योंकि वह उनके साथ में असुविधा महसूस करती हैं।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वाल्श कहती हैं, "सारा का मेरे प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है और वह जानती हैं कि मैं उनके साथ नहीं रह सकती। वह मुझे कभी-कभी ही आमंत्रित करती हैं। चेर्ली और मैं साथ में समय बिताते हैं और बातें करते हैं। यह बहुत उबाऊ होता है लेकिन जब आप अक्सर व्यस्त रहते हैं तब थोड़ा समय इस तरह से व्यतीत करना अच्छा होता।"

सारा ने कहा, "पिछले पांच सालों से हमने साथ में काम नहीं किया है लेकिन हमारा बैंड समूह अब तक नहीं टूटा है। मुझे उम्मीद है कि हम पांचों अगले 50 सालों तक इस बैंड को कायम रखेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X