Kim Sae Ron Death: साउथ कोरिया की 24 साल की एक्ट्रेस किम का निधन, घर में इस तरह मिली बॉडी

Kim Sae Ron Death: साउथ कोरिया की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस 'किम से रोन' की एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि किम से रोन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। किम की उम्र अभी सिर्फ 24 साल थी। इतनी छोटी उम्र में एक्ट्रेस के निधन की खबर सुन फैन्स हैरान रह गए हैं। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस अभी भी जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि एक्ट्रेस की डेड बॉडी उनके घर पर 16 फरवरी को मिली थी।
मौके पर पहुंच पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्ट्स के मुताबिक किम की बॉडी उनके घर सियोल के सोंगडोंग-गु में मिली है। एक्ट्रेस के जानकार ने बताया कि 4:50 पर जब उन्हें इस बारे में भनक लगी तब उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। किम का निधन किस वजह से हुआ है इस बारे में पुलिस ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल तो किसी भी आपराधिक घटना की भी आशंका नहीं है।
पुलिस का बयान आया सामने
चोसुन बिज न्यूज के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी किया है। पुलिस का कहना है कि- किम की मौत में उन्हें अभी तक किसी भी बाहरी हमले या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिल रहे हैं। लेकिन अभी तक मौत का असल कारण सामने नहीं आया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications