अंडरवियर में रखकर बेच रही थी 110 करोड़ की ड्रग्स? कभी इस एक्ट्रेस की खुद की मां ने लीक था S*x टेप
Kim Kardashian Skims Cocaine Controversy: किम कार्दशियन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फैशन शो या रियलिटी टीवी नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामदगी है। ब्रिटिश पुलिस ने Skims ब्रांड के अंडरवियर की खेप में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 13.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 110 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद किया है।

यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और लोग लगातार किम कार्दशियन की ब्रांड को लेकर चर्चा करने लगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस मामले में Skims कंपनी का कोई हाथ है या नहीं।
ब्रिटेन के पोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की खेप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के बॉर्डर फोर्स अधिकारियों ने Harwich Port पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। यह पोर्ट लंदन से करीब 137 किलोमीटर दूर Essex Coast पर स्थित है और इसे गेटवे टू यूरोप भी कहा जाता है।
जांच के दौरान अधिकारियों को ट्रक में Skims अंडरवियर की खेप मिली, जिसके अंदर भारी मात्रा में कोकीन छिपाकर रखा गया था। बताया जा रहा है कि ड्रग्स की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 13.2 मिलियन की है।
ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर Jakub Jan Konkel को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह ड्रग्स कहां से लाई जा रही थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि यह हाल के समय में पकड़ी गई बड़ी ड्रग्स तस्करी में से एक है। मामले की जांच अभी जारी है।
Skims ब्रांड क्यों है इतना फेमस?
किम कार्दशियन की Skims ब्रांड दुनिया की सबसे चर्चित शेपवियर और अंडरगारमेंट कंपनियों में गिनी जाती है। यह ब्रांड खासतौर पर बॉडी फिटिंग और कम्फर्टेबल इनरवियर के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच Skims की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि इस ब्रांड का नाम ड्रग्स तस्करी मामले में सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई।
विवादों से पुराना नाता रखती हैं किम कार्दशियन
किम कार्दशियन का नाम पहले भी कई विवादों में आ चुका है। उनके करियर की शुरुआत भी एक बड़े विवाद से जुड़ी मानी जाती है। दरअसल, साल 2007 में किम कार्दशियन की एक प्राइवेट सेक्स टेप लीक हुई थी, जिसके बाद वह अचानक पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गईं। इस विवाद ने उन्हें रातोंरात ग्लोबल पहचान दिला दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर लंबे समय से यह दावा किया जाता रहा है कि उस टेप के रिलीज होने के पीछे उनकी मां Kris Jenner की भी भूमिका थी। हालांकि कार्दशियन परिवार की तरफ से इस बात को लेकर अलग-अलग बयान सामने आते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications