इस मशहूर एक्ट्रेस ने खरीदा प्रिंसेस डायना का बेशकीमती नेकलेस, चुकाई 1.60 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत

kim kardashian

Kim Kardashian Princess Diana's Necklace: रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने राजकुमारी डायना का एक नेकलेस करीब 200,000 डॉलर में खरीदा है। 42 वर्षीय रियलिटी सुपरस्टार ने कथित तौर पर सोथबी के वार्षिक रॉयल निकॉल नीलामी में 197,453 डॉलर यानि 1,60,82,813 रुपये में दिवंगत राजकुमारी द्वारा पहना गया हीरे से जड़ा नीलम अट्टाल्लाह क्रॉस नेकलेस खरीदा।

बता दें कि राजकुमारी डायना की मृत्यु 1997 में 36 वर्ष की आयु में एक कार दुर्घटना में हो गई थी। एक बयान में, सोथबी लंदन के आभूषण प्रमुख, क्रिस्टियन स्पोफोर्थ ने कहा, "यह अपने आकार, रंग और शैली से गहनों का एक बोल्ड पीस है। चाहे वह विश्वास के लिए हो या फैशन के लिए - या वास्तव में दोनों। हमें खुशी है कि इसको विश्व स्तर पर प्रसिद्ध नाम के हाथों में जाने का मौका मिला है।"

किम के फैंस उन्हें इसके लिए खूब बधाईयां दे रहे हैं इसके साथ ही किम को ये नेकलेस जल्द पहनने और तस्वीरें शेयर करने की भी डिमांड कर रहे हैं। बता दें कि किम कार्दशियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि किम अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी काफी मशहूर हैं। पिछले दिनों किम के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट ने उन्हें तलाक देकर दूसरी शादी कर ली है। इसके साथ ही किम के रोमांस के चर्चे भी हर किसी की जुबान पर चढ़े रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X