चाहती है बदलाव जल्द करेंगी शादी किम कार्डेशियन

32 वर्षीय किम का उनके बास्केटबाल खिलाड़ी पति क्रिस हम्फ्रीज़ से विवाह होने के सिर्फ 72 दिन बाद अलगाव हो गया था। जिस्से वो काफी दुखी थीं। इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने एक वेबसाईट द सन डॉट यूके को बताया कि, "मुझे एहसास हो रहा है कि मेरे लिए ये साल अच्छा होगा मैं बीते समय को भुला रहीं हूं और मैंने इससे पहले कभी भी खुद को इतने आत्मविश्वास से भरा हुआ नहीं देखा।
उन्होंने ये भी कहा कि, मै अपने को ग्रूम करने के लिए थोडा और काम करने वाली हूं | वहीं अगर किम से जुड़े बेहद करिबी सूत्रों कि मानें तो वो बहुत जल्द मश्हूर रैपर केनी वेस्ट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही है। केनी वेस्ट और किम लंबे अरसे से एक दूसरे को जानते हैं। इनकी लव लाइफ भी बेहद रोचक ढंग से शुरू हुई है। हमेशा अपनी हॉट अदाओं के कारण चर्चा में रहने वाली किम का कहना है कि वो अब अकेले नहीं रहना चाहती हैं। उनका इरादा अब परिवार संभालने का है इसलिए वो शादी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications