क्रिसमस पर बच्चों को Puppy गिफ्ट करने पर PETA ने लगाई किम कार्दशियन की फटकार, जानें क्या है पूरा मामला
जानी मानी अमेरिकन मॉडल और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन अपनी ब्यूटी के अलावा अपने काम के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली किम इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल इस क्रिसमस पर उन्होंने अपने हर एक बच्चे को एक-एक पपी गिफ्ट किया। जिस वजह से वह मुसीबत में फंस गई हैं।

क्रिसमस पर पेट गिफ्ट करना पड़ा किम को भारी
किम कार्दशियन की इस हरकत की आलोचना करते हुए SKIMS ने अपने इंस्टा हैंडल पर छोटे पोमेनियन कुच्चों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हर बच्चे को एक पप्पी मिला। जो नए पप्पी आए हैं उसमें से दो का रंग क्रीम कलर और दो सेबल कलर के पप्पी हैं। जिसके नाम नॉर्थ (12) सेंट (10) शिकागो (7) और सॉल्म (6) रखा गया है। जैसे ही PETA को इसकी जानकारी लगी PETA ने किम की जमकर आलोचना की।
PETA के फाउंडर ने किम को दी चेतावनी
रविवार 28 दिसंबर की रात को जारी किए गए बयान में PETA के फाउंडर इंग्रिड न्यूकिर्क ने आलोचना करते हुए कहा कि 'उन्होंने जानवरों को गोद लेने के बजाय एक ब्रीडर से खरीदा है। नाराजगी जाहिर करते हुए इंग्रिड न्यूकिर्क ने कहा- पिल्ले कोई आलीशान खिलौने की वस्तु नहीं हैं। यह तो बहुत ही शर्म की बात है कि किम इस खास मौके का इस्तेमाल कर शेल्टर होम के कुत्तों को गोद लेने के संदेश को बढ़ावा देने के लिए कर रही थी। उनकी इस हरकत की वजह से उनकी कड़ी निंदा हो रही है। उन्होंने बेघर जानवरों को अनदेखा करके अच्छा नहीं किया। इंग्रिड न्यूकिर्क ने 45 वर्षीय किम को चुनौती देते हुए आगे कहा कि- आज के बाद जब भी उनके घर कोई भी पालतू जानवर आएगा तो उन्हें स्थानीय पशु आश्रम या पेटा से संपर्क करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











