गृहस्थी में खो जाएंगी निकोल
ऑस्कर विजेता निकोल को अब अभिनय मुश्किल लगने लगा है। इसका कारण हे कि अब वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं। निकोल किडमैन, अपने दूसरे पति कैथ और बेटी संडे के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।
निकोल का कहना है कि पहले अभिनय मेरी जिंदगी में वास्तविक जिंदगी से बच कर भागने का हथियार था। हालाँकि ,ये बात सुनने में अच्छी नहीं लगती पर ये सच है। पहले मुझे काल्पनिक जिंदगी, वास्तविक जिंदगी से ज्यादा अच्छी लगती थी। पर अब ऐसा नहीं है। अब मुझे मेरी वास्तविक जिंदगी ज्यादा प्यारी लगती है।
अभिनय की वजह से अपने परिवार से अलग रहना अब मुझे मंजूर नहीं। मैं अपनी जिंदगी को अब जीना चाहती हूँ, एंजॉय करना चाहती हूँ।


Click it and Unblock the Notifications











