मेरी बच्चियां मोटी न हो: जेम्स
हॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता केविन जेम्स इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं उनकी बच्चियां भी उनके जैसी मोटी न हो जाएं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जेम्स ने स्वीकार किया कि वे हास्य अभिनेता बनने के बाद बढ़े अपने वजन को घटाने का प्रयास कर रहे हैं।
वेबसाइट के मुताबिक जेम्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इस बात का डर है कि उनकी बच्चियां भी उन्हीं जैसी मोटी हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications