अलेक्साँद्रा मुकदमे से छूटीं
वकीलों ने अमेरिकन सीनेटर की 36 वर्षीय बेटी अलेक्सान्द्रा के फिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया है।
अलेक्सान्द्रा को पुलिस ने पिछले हफ्ते वृहस्पतिवार को पकड़ा था। लॉस एंजेल्स के प्रवक्ता ने कहा है कि अलेक्सान्द्रा के खिलाफ मुकदमा इसलिए नहीं दायर किया जा सका क्योंकि उनके अभियोग के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मौजूद नहीं थे।
फिल्म मेकर अलेक्सान्द्रा को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। बाद में डॉक्टरी परीक्षण के दौरान उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा कानूनी सीमा के अंदर पाए जाने पर उन्हे जमानत राशि लेकर छोड़ दिया गया था।
बेटी के अभियोग में पकड़े जाने के बाद केरी की तरफ से बयान आया था कि केरी अपनी बेटी के निजी जीवन का पूरा क्याल रखते हैं। उन्होने यह भी कहा था कि उन्हे अपनी बेटी की जीवनशैली में दखलंदाजी करना पसंद नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications