बर्थडे सेलिब्रेशन में इस हसीना ने उतार डाले अपने सारे कपड़े, इंटीमेट फोटोज देख फैंस के दिलों में मची सनसनी!

Kendall Jenner bold pictures viral: फेमस मॉडल और सोशल मीडिया स्टार केंडल जेनर ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन बड़ी ही खास तरह से मनाया। 3 नवंबर को केंडल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उन्होंने अपनी बीच वेकेशन की झलक दिखाई।
केंडल की बोल्ड तस्वीरें
तस्वीरों में केंडल को धूप का मजा लेते और समंदर किनारे रिलैक्स करते हुए देखा जा सकता है। केंडल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में वह ब्लैक बिकिनी पहने पोज देती नजर आईं, तो दूसरी तस्वीर में रात के समय बीच पर 'HAPPY BIRTHDAY KENDALL' लिखे बड़े-सिल्वर गुब्बारों के सामने खड़ी दिखीं। उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गईं, जिन्हें फैंस ने जमकर शेयर किया।
3 नवंबर को था बर्थडे
3 नवंबर को कर्दाशियन-जेनर फैमिली ने मिलकर केंडल का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी मां क्रिस जेनर, बहनें किम कर्दाशियन, क्लोए कर्दाशियन, काइली जेनर, और उनकी करीबी दोस्त हैली बीबर भी मौजूद रहीं। कुछ दिन पहले किम ने भी केंडल के बर्थडे पार्टी की कुछ झलकियां शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पी 30th बर्थडे @kendalljenner! तुम्हारा नया दशक प्यार और खुशियों से भरा हो। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, केनी!'
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मॉडल
केंडल जेनर को दुनिया भर में पहचान रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कर्दाशियन' से मिली, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आता है। इसके बाद उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा और कई बड़े इंटरनेशनल डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया। आज केंडल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मॉडलों में से एक मानी जाती हैं।
वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी ट्रैवल डायरी, वर्क मोमेंट्स और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











