अभी शादी की उम्र नहीं : केली ऑस्बोर्न
हॉलीवुड अभिनेत्री, गायिका व मॉडल केली ऑस्बोर्न के पिता नाना बनना चाहते हैं। पर ऊजी और शैरोन ऑस्बोर्न की इस 24 वर्षीय बेटी को लगता है कि 19 वर्षीय मॉडल व पुरुष मित्र ल्यूक वोरॉल से विवाह करने और मां बनने के लिए अभी उनकी उम्र बहुत कम है।
वोरॉल के साथ सगाई कर चुकी कैली को लगता है कि उन्हें विवाह के बंधन में बंधने के लिए कुछ और साल इंतजार करना चाहिए। अगर शादी में 50 सालों तक की देरी होती है तब भी वह अपनी जिंदगी वोरॉल के साथ ही बिताएंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक केली ने कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो शादी के लिए मेरी उम्र अभी बहुत कम है। मैंने और ल्यूक ने साथ रहने का वादा किया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम लोग अभी शादी करते हैं या 50 साल बाद करते हैं।"
अमेरिकी टेलीविजन टैलेंट शो 'डांसिंग विद द स्टार्स' के अगले अंक के लिए प्रशिक्षण ले रही केली मानती हैं कि उनका रिश्ता अटूट है।


Click it and Unblock the Notifications











