कैली ने मादक पदार्थो से किया तौबा
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका कैली ओसबर्न ने सुंदर काया के लिए मादक पदार्थो से तौबा कर लिया है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 24 वर्षीया कैली ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कोकिन लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "मुझे भोजन पसंद है। मैं मादक पदार्थ लेना नहीं चाहती हूं।"
एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कैली ने कहा कि अन्य नामचीन हस्तियों की तरह वजन घटाने के लिए वह कोकिन नहीं लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











