ट्विटर से ऊब गईं कैली

वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार कैली ने कहा कि अब उन्हें ट्विटर से जुड़ने में आनंद नहीं आता। कुछ दिन पहले तक वह ट्विटर के जरिए अपने मन की बात बयां करती रहती थी।
कैली ने कहा, "अमेरिकी लोग ट्विटर का खूब प्रयोग करते हैं। इसके साथ जुड़कर वे खुद को युवा साबित करना चाहते हैं लेकिन मैं इससे ऊब चुकी हूं। अब मैं अधिक समय तक ट्विटर से नहीं जुड़ी रह सकती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











