स्तंभकार को चांटा मारा केली ने
इंग्लैंड के गायक ओजी ऑस्बर्न की पेटी केली ऑस्बर्न को पिछली गर्मियों में लंदन के एक नाइटक्लब में एक पत्रकार को कथित तौर पर चांटा मारने के आरोप में इस महीने गिरफ्तार किया गया था।
वेबसाइट 'पिपुल डॉट कॉम' के मुताबिक 24 साल की ऑस्बर्न को हालांकि बेल पर रिहा कर दिया गया था। ऑस्बर्न पर स्तंभकार जोए ग्रिफिन को चांटा मारने का आरोप लगा था।
ऐसा कहा जा रहा है कि अपने प्रेमी ल्यूक वॉरेल के खिलाफ लिखे गए स्तंभ से नाराज होकर ऑस्बर्न ने यह कदम उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











