इस कपल ने पोस्ट की बेडरूम की बेहद इंटीमेट फोटोज, देखकर कहीं होश ना उड़ जाएं!

केली और कोडी एक इंस्टाग्राम सेंसेशन कपल हैं, जो ट्रैवल के दौरान अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हैं। ये रोमांटिक कपल उस समय चर्चा में आया जब उन्होंने बेहद डेयरिंग फोटो खींची। इस फोटो और वीडियो में जहां कोडी इनफिनिटी पुल के किनारे पर था वहीं केली पुल के बहार थी और वे दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े किस करते नजर आ रहे थे। व्हाइट बिकनी में केली बेहद हॉट लग रही थीं लेकिन जिसने भी इस तस्वीर को देखा था उसके मुंह से OMG ही निकल रहा था तो कुछ लोगों ने इन्हें 'खतरनाक' और 'मूर्ख' करार दिया गया था। इस फोटो के इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही यह कपल रातों-रात सुर्खियों में आ गया था।
बहरहाल, यह कपल एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में इस कपल ने एक फोटो सीरीज शेयर की है जिसमें उनकी बेडरूम की इंटीमेट फोटोज को देखा जा सकता है। केली और कोडी ने तीन फोटो शेयर की हैं जिसमें एक फोटो में दोनों अपने बेडरूम में बिना कपड़ों के एक-दूसरे से आलिंगन और किस करते हुए चादर ओढ़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे की हाथों में हाथ डाले हुए हैं, यहां सिर्फ उनके हाथों की फोटो दिख रही है। तीसरी फोटो में, केली बदन पर चादर लपेटे लंबी टांगे दिखाती हुई हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं और कोडी इनके पीछे लिपटे हुए हैं।
इंस्टाग्राम पर ये फोटोज पोस्ट करते हुए केली और कोडी ने कैप्शन दिया - 'हसबैंड एंड वाइफ'। इन्होंने आगे लिखा ये तस्वीरें बारिश के दौरान उस समय की हैं जब वे जमायका अपने हनीमून पर गए थे।
आपको बता दें, केली और कोडी को इंस्टाग्राम पर 'पॉसिट्रैवेल्टी' के नाम से जाना जाता है। ये दोनों लुइसियाना और मिशिगन के रहने वाले हैं लेकिन फिलहाल बाली में रह रहे हैं। केली और कोडी ट्रैवल ब्लॉगर हैं, जो रोजाना अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी घूमने-फिरने की जिंदगी के बारे में जानकारी शेयर करते हैं।
बता दें, केली और कोडी किसी मॉडल से कम नहीं हैं। कपल फोटोशूट के आइडियाज की इस कपल के पास कोई कमी नहीं है। दोनों ही एक-दूसरे की हॉट फोटोज खींचते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर यह कपल लगभग 800 फोटोज पोस्ट कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications