किएरा हैं फैशन स्टेटमेंट
हॉलीवुड में केवल किएरा नाइटली ही ऐसी अदाकारा हैं जो फैशन स्टेटमेंट के नाम से जानी जाती हैं. उनका हर लिबर इतना मोहक होता है जो बरबस ही लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन जाता है.
कुछ समय पहले उनके द्वारा 'एटोनमैंट" में पहनी गई ग्रीन ड्रैस को आम लोगों के साथ ही हॉलीवुड में भी बेहद पसंद किया गया. अब एक बड़े ब्रांड ने वैसा ही पीस बनाने का फैसला किया है, जिससे यह ड्रैस आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सके. उनके ड्रैस को न्यूयॉर्क के बुटीक फेवियान ने हूबहू डिजाइन किया है.
हालांकि यह ड्रैस अगले साल की शुरुआत में ही आमजनों को ऑनलाइन उपलब्ध हो पाएगी. इत्तेफाक की बात है कि यही ड्रैस किएरा की भी फेवरेट है.
किएरा ने इसे फिल्म 'एटोनमैंट" के एक मशहूर लव सीन में पहना था. यानी, यह तो कहा ही जा सकता है कि किएरा की स्टाइल के शौकीन अब इसे पहनकर अपना शौक पूरा कर सकेंगे.


Click it and Unblock the Notifications