'पृथ्वी के अलावा भी जीवन है'
दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना पर यकीन करने वाले हॉलीवुड अभिनेता कीनू रीव्स का कहना है कि यह सोचना एक पागलपन होगा कि पृथ्वी से अलग किसी अन्य ग्रह पर जीवन नहीं है।
हाल ही में प्रदर्शित हुई विज्ञान पर आधारित फिल्म 'द डे द अर्थ स्टूड स्टिल' में अभिनय करने के बाद रीव्स इन दिनों परग्रहियों के बारे में सोचते रहते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं कई ऐसे लोगों से मिल चुका हूं जिन्होंने अज्ञात उड़न तस्तरी (यूएफओ) को देखा है लेकिन ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता जिसका उसने अपहरण कर लिया हो।"
उन्होंने कहा कि इस विशाल ब्रह्मांड में यह कैसे कहा जा सकता है कि पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











