ऑस्कर में 'कवि'

इसका फिल्म का निर्देशन अमरीका की साउथ केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के छात्र ग्रेग हेल्वे ने किया है जो उनकी की यूएससी थीसिस का हिस्सा है। आठ दिन में फिल्माई गई एस फिल्म का बजट मात्र 14 लाख रूपए था। इस फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई के निकट 'वई' में की गई है। हिन्दी में बनी इस फिल्म में अंग्रेजी में सबटाईटल्स दिए गए हैं। इस फिल्म को 2009 के स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इस फिल्म के निर्माता हरीश अमीन और गुनीत मोंगा हैं।
पिछले साल शॉर्ट फिल्म श्रेणी में स्माइल पिंकी को ऑस्कर मिला था। वहीं ऑस्कर की दौड़ से एआर रहमान बाहर हो गए हैं। रहमान को उनके पहली हॉलीवुड फिल्म 'कप्लस रिट्रीट' के 'ना-ना' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत की श्रेणी में नामित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications