जल्द शादी करेंगे केटी पेरी-रसेल ब्रांड

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पेरी और ब्रांड पिछले साल के सितंबर से साथ में समय गुजार रहे हैं। दोनों की भारत यात्रा के दौरान ब्रांड ने नव वर्ष की शाम गायिका के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद दोनों की सगाई हो गई थी लेकिन एक समाचार पत्र में दोनों के बीच अलगाव की खबरें आने से ये अ फवाह फैल गयी है किदोनों के रिश्ते में कुछ परेशानी चल रही है।
यद्यपि पेरी के पिता कीथ हडसन का कहना कि वे दोनों विवाह की योजना बना रहे हैं। हडसन कहते हैं कि दोनों के अलग होने का कोई सवाल नहीं है, सब कुछ अच्छा चल रहा है और वे जल्दी ही विवाह करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











