..................... Katy Price-Alex Read are trying to save their relation | खतरे में केटी प्राइस-एलेक्स रीड की शादी - Hindi Filmibeat

खतरे में केटी प्राइस-एलेक्स रीड की शादी

By Jaya Nigam

सेक्स गॉडेस के नाम से मशहूर और अपने पूर्व पति पीटर आंद्रे से विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली पूर्व मॉडल केटी प्राइस और उनके मौजूदा पति एलेक्स रीड का शादी पर संकट गहराने लगा है। दोनों अपने रिश्ते को सहेजने की कोशिश में हिंद महासागर के किसी अज्ञात स्थान पर छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों क्रिसमस के दिन ही छुट्टियों पर चले गए थे और इस महीने के अंत तक लौटेंगे।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक दोनों के एक नजदीकी मित्र का कहना है, "यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि उनका विवाह संकट में है। उन्हें थोड़े समय की और बिना किसी भटकाव के एक-दूसरे से बात करने की आवश्यकता है और उन्हें यह देखना है कि क्या रिश्ते को सहेजा जा सकता है। वे दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अपने विवाह को बचाने के लिए सब कुछ कर सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X