पेरी की विश, अब दुल्हन बनें रिहाना
हाल ही में ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड से भारत में शादी रचाने के बाद देश पहुंची अमेरिकन पॉप सिंगर केटी पेरी की खिवाहिश है कि पॉप सिंगर रिहाना भी जल्द ही शादी कर लें। रिहाना और पेरी बेस्ट फ्रेंड्स हैं।
वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' के मुताबिक रिहाना ने एक पत्रिका को बताया कि पेरी को लगता है कि अब उन्हें विवाह कर लेना चाहिए।
लेकिन रिहाना का कहती हैं कि अभी उनका शादी का मूड नहीं है लेकिन लेकिन एक न एक दिन वह जरूर शादी करेंगी। रिहाना जनवरी से 26 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी मैट केम्प के साथ समय गुजार रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












