केटी पेरी को चाहिए छुटकारा
पॉप सिंगर कैटी पेरी स्मोकिंग की लत से छुटकारा पाने के लिए अजीबोगरीब तरीका इस्तेमाल करने जा रही हैं। उन्होने बताया कि वह अपनी बुरी आदत से निजात पाने के लिए हिप्नोटिज्म ट्रीटमेंट का सहारा लेंगी।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पेरी बताती हैं "मैं अपने विवाह के बाद से तनाव में थी। तब मैंने खुद को शांत रखने के लिए धूम्रपान शुरू कर दिया था। मैं जानती हूं कि यह बहुत बुरा है लेकिन फिर भी मैं ऐसा करती रही लेकिन अब मैं मानती हूं कि इसे रोकने की जरूरत है।"
पेरी का मानना है कि "इसलिए मैं सोच रही हूं कि मुझे इस लत से उबरने के लिए सम्मोहन चिकित्सा की मदद लेना चाहिए। यह वास्तव में बहुत बुरी आदत है और मुझे इस आदत को छोड़ना है।"


Click it and Unblock the Notifications












