अंबानी की पार्टी के बाद हसीना ने कम किए कपड़े पहनना, फैशन वीक का तीसरा लुक उड़ा देगा तोते

Katy Perry

Katy Perry Paris Fashion Week 2024: अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर कैटी पेरी ने अपने कुछ लेटेस्ट लुक्स से भौकाल काट दिया है। कैटी पेरी को हाल ही में पेरिस फैशन वीक में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कैटी पेरी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

कैटी यहां फटे हुए स्टॉकिंग्स के साथ सिर्फ जैकेट पहनकर आ गई थीं। जिसमें उन्हें देख कोई यकीन ही नहीं कर पाया कि उन्होंने ये क्या पहना है। इतना ही नहीं कैटी ने एक कटआउट ड्रेस में भी अपनी बोलडनेस से सबको घायल कर दिया। यकीन मानिए सिंगर के इन तीन लुक्स को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

कैरी पेरी के पेरिस फैशन वीक से कातिलाना लुक्स सामने आ रहे हैं। जिसमें अब अपने लेटेस्ट लुक में 39 साल की इस पॉप स्टार ने Balenciaga के हाउते कॉउचर फॉल/विंटर 2024-2025 शो में कहर ढा दिया। हसीना यहां सिर्फ ओवरसाइज्ड जैकेट पहनकर पहुंच गईं। जिसे उन्होंने फटे हुए स्टॉकिंग्स के साथ स्टाइल किया और जैकेट के नीचे कुछ नहीं पहना। ऐसे में हर कोई कैटी का ये स्टाइल देखकर हैरान रह गया।

कैटी यहां Noir Kei Ninomiya की ब्लैक कटआउट ड्रेस में किलर पोज दे रहे हैं। इस जियोमेट्रिक ड्रेस में सिंगर ने रैंप पर वॉक कर सबको हैरान कर दिया। इस ड्रेस में छोटे-छोटे ब्लैक कटआउट से फ्लावर की तरह का डिजाइन बनाया गया है, जिस पर वेस्ट के पास से बेज और ब्लैक कलर के 3डी फ्लावर अटैच किए गए हैं। इससे स्कर्ट पोर्शन क्लासी लग रहा है, तो हसीना की हॉटनेस के क्या ही कहने।

कैरी की ये वन शोल्डर रेड मिनी ड्रेस बेहद खास है। जिसे हसीना ने ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ स्टाइल किया है। इसकी 500 फीट लंबी ट्रेल पर कैटी के अपकमिंग सॉन्ग 'वूमन्स वर्ल्ड' के लिरिक्स लिखे हैं। जिसे देख हर कोई चौंक गया, तो सिंगर का स्टनिंग लुक उनका दिल चुरा ले गया। पॉप स्टार की ये वेलवेट ड्रेस Balenciaga के प्री-फॉल 2024 कलेक्शन का हिस्सा है। जिसमें उन्होंने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा।

बता दें कि हसीना अपने गानों के चलते दुनियाभर में मशहूर हैं, तो कुछ समय पहले ही अंबानी की क्रूज पार्टी में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कैटी सुर्खियों में छाई रही थीं। लेकिन, अब कैटी ने पेरिस फैशन वीक में अपने स्टाइल से सबके होश उड़ा दिए हैं। यहां वह कभी 500 फीट लंबी ट्रेल पहनकर पहुंचीं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी। तो, एक शो में उन्हें देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

More from Filmibeat

Read more about: katy perry hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X