केटी-रसेल की शादी में बाघ बना बराती
अमन-ए-खास रिसॉर्ट के एक सुरक्षा गार्ड ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "टी24 नाम का एक बाघ आधी रात के समय अपने शिकार के साथ विवाह स्थल के नजदीक पहुंच गया उस समय विवाह समारोह चल रहा था। सुरक्षाकर्मियों को उसे वहां से भगाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।"
उन्होंने बताया, "बाघ विवाह स्थल से केवल 50-75 फुट की दूरी पर था तब मेरे सहयोगियों ने उसे किसी तरह से डराकर दूर भगाया।" उन्होंने बताया कि वह बाघ पहले भी रिसॉर्ट के नजदीक देखा गया था। कुछ दिन पहले उसे उसके शिकार नील गाय के साथ देखा गया था।
बेचारे बाघ को यह नहीं पता था कि केटी-रसेल की शादी से पत्रकारों तक को मार-मार के खदेड़ दिया गया तो फिर उसकी तो औकात ही क्या है। खैर रसेल के सुरक्षाकर्मियों से मार खाए पत्रकार विवाह समारोह से भगाए गए बाघ के दर्द को अच्छे से महसूस कर सकते हैं क्योंकि दोनों का दर्द एक ही जैसा है।


Click it and Unblock the Notifications












