कैटी पेरी-रसेल ब्रैंड पहुंचे रथणथम्भौर रिसॉर्ट
हॉलीवुड सेलेब्रिटी कपल बुधवार को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंच गए। होटल के एक सूत्र के मुताबिक "दोनों राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक ही स्थित एमान-ए-खास में रुके हैं। उन्होंने रिसॉर्ट के सभी 10 कमरे बुक कराए हैं और पास ही स्थित ओबेराय वन्यविलास में भी कुछ कमरे बुक कराए हैं।" खबर है कि ये कपल हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी करने की इच्छा रखता है इसलिए एक पुजारी को ढूंढ रहा है।
सूत्र ने बताया कि कैटी और रसेल ने 22 अक्टूबर तक की बुकिंग कराई है। इसके बाद वे औपचारिक विवाह के लिए जयपुर जाएंगे। इस अवसर पर बाहरी लोगों के होटल में प्रवेश पर प्रतिबंध है। दोनों का रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण का भी इरादा है। एमान-ए-खास जयपुर से 170 किलोमीटर दूर स्थित सवाई माधोपुर जिले में है।
वैसे पहले अफवाहें थीं कि रसेल-केटी ने अपनी शादी के लिए जयपुर के रामबाग पैलेस होटल को चुना है। लेकिन होटल अधिकारियों ने इस तरह की किसी बुकिंग से इनकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications












