कैटी - रसेल ने देखा ताजमहल

पॉप गायिका कैटी पेरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर विश्ब के सात आश्चर्यों में से एक ताजमहल के सामने ब्रांड के साथ खींची गई तस्वीर जारी की थी। कैटी ने मजाक में लिखा था कि ब्रांड ने ताजमहल उनके लिए बनाया है। इंडिया में रहने के बारे में या आगे कहीं जाने के बारे में उन्होने और कोई विवरण नहीं दिया है।
भारत सरकार के पास भी ऐसी कोई सूचना मौजूद नहीं है। ज्यादातर सेलेब्रिटीज सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान नहीं बताते हैं। सूत्र ने बताया कि राज्य सरकार के प्रोटोकॉल कार्यालय को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। बहुत सी हस्तियां 'द ओबेराय अमरविलास' होटल में रुकती हैं लेकिन होटल ने सुरक्षा कारणों से इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि पैरी और ब्रांड अब भी भारत में हैं या नहीं। ताजमहल देखने पहुंचे हॉलीवुड कलाकारों को गाइड ने नहीं पहचाना था। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कुछ दिन पहले पता चला था कि दोनों कलाकारों की सगाई हो गई है लेकिन दोनों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











