पॉप गायिका कैटी पेरी की सगाई!
अमेरिकी पॉप गायिका कैटी पेरी की उंगली में शादी की अंगूठी देखे जाने के बाद से ऐसी चर्चा है कि वह अपने प्रेमी ट्रेविस मेक्कोय के साथ ब्याह रचाने की तैयारी कर रही हैं।
लंबे समय तक प्रेमी युगल रहा यह जोड़ा पिछले साल दिसंबर में अलग हो गया था। लेकिन इस अप्रैल में वे फिर साथ हो गए थे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पिछले सप्ताह लास एंजेलिस में एक शाम कैटी के बाएं हाथ की उंगली में एक चमकती हुई अंगूठी देखी गई, जिससे लगता है यह जोड़ा अपने संबंध को आगे बढ़ा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











