बिकिनी मे पूर्व PM से जा लिपटी नई गर्लफ्रेंड, शाहरुख-सलमान से भी ज्यादा अरबों की संपत्ति की है मालकिन

Katy Perry Justin Trudeau Kiss: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिका की मशहूर सिंगर कैटी पेरी की नजदीकियों की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक याच से सामने आई कुछ तस्वीरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है, जिनमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तस्वीरों में कैटी पेरी को ट्रूडो को गले लगाते और एक अन्य फोटो में ट्रूडो को कैटी के गाल पर किस करते हुए देखा गया। इस दौरान कैटी पेरी ने काले रंग की मोनोकनी पहनी हुई थी, जबकि ट्रूडो शर्टलेस अवतार में, सिर्फ डेनिम जींस पहने हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें सितंबर महीने की हैं, लेकिन अब ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वहां मौजूद एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया कि उसे शुरुआत में नहीं पता था कि कैटी पेरी किसके साथ थीं, लेकिन जब उसने ट्रूडो के हाथ पर टैटू देखा, तब पहचान पाया कि वो कनाडा के पूर्व पीएम हैं।
फिलहाल, जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, और ना ही उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। इससे पहले भी दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया है।
गौरतलब है कि इस चर्चा की शुरुआत तब हुई थी जब जुलाई में दोनों को मॉन्ट्रियल में एक निजी डिनर डेट पर साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को माउंट रॉयल पार्क में एक साथ टहलते हुए भी स्पॉट किया गया।
कैटी पेरी, जो अपनी दमदार आवाज और हिट गानों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं, आज ग्लैमर और रुतबे की मिसाल मानी जाती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने संगीत के अधिकार लिटमस म्यूज़िक नामक कंपनी को करीब 225 मिलियन डॉलर में बेचे थे। इस डील के बाद उनकी कुल संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ।
फोर्ब्स के मुताबिक, जहां पहले कैटी पेरी की नेटवर्थ करीब 200 मिलियन डॉलर थी, अब यह आंकड़ा 400 मिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। इस तरह वो अमेरिका की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही, वो दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिकाओं में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











