पूर्व प्रधानमंत्री के इश्क में टॉप एक्ट्रेस! ऐसी तस्वीरें लीक होते ही मचा बवाल

Katy Perry former prime minister

Katy Perry Justin Trudeau Viral Dating Rumours: अमेरिकन पॉप स्टार कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात खूब चर्चा में है। मॉन्ट्रियल के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिससे उनके अफेयर की अफवाहें तेजी से फैल गई हैं। सोचिए, एक तरफ हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर और दूसरी तरफ एक देश के पूर्व प्रधानमंत्री। फैंस भी इस पर अपनी मिली-जुली राय दे रहे हैं।

कैटी पेरी और ट्रूडो का वायरल डिनर वीडियो

इस वक्त कैटी पेरी का कनाडा टूर चल रहा है। इसी बीच, TMZ की खबर के मुताबिक, कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो 28 जुलाई 2025 की रात मॉन्ट्रियल के 'ले वायलोन' नाम के रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए स्पॉट किए गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठे आपस में बात कर रहे हैं।

ये मुलाकात इसलिए भी ज़्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि कैटी पेरी हाल ही में अपने मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम से अलग हुई हैं। उनका 9 साल का रिश्ता टूट गया है। वहीं, जस्टिन ट्रूडो भी अपनी पत्नी से पिछले दो साल (2023 से) से अलग रह रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2023 में अपनी 18 साल की शादी खत्म होने का एलान किया था।

कड़ी सुरक्षा में हुई 'खास' मुलाकात

ये कोई आम सेलिब्रिटी डिनर नहीं था। इस दौरान कई सिक्योरिटी गार्ड्स भी आसपास मौजूद थे जो लगातार दोनों पर नज़र रख रहे थे। गार्ड्स शीशे से बाहर देखते हुए भी निगरानी कर रहे थे। हालांकि, इतनी सिक्योरिटी के बावजूद दोनों काफी सहज दिख रहे थे। उन्होंने साथ में कॉकटेल और लॉबस्टर जैसे स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया। खबर है कि डिनर के बाद कैटी और ट्रूडो स्टाफ और शेफ को शुक्रिया कहने के लिए खुद रेस्टोरेंट की रसोई में भी गए।

कैटी पेरी इस वक्त कनाडा दौरे पर हैं और ओटावा और मॉन्ट्रियल में परफॉर्म करने वाली हैं। ऑरलैंडो ब्लूम से अलग होने के बाद कैटी अभी सिंगल हैं और उनकी एक बेटी भी है। वहीं, जस्टिन ट्रूडो के तीन बच्चे हैं।

क्या ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और?

अभी तक ये साफ नहीं है कि कैटी और ट्रूडो के बीच हुई ये मुलाकात सिर्फ एक दोस्ताना डिनर था या फिर दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब बातें कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि क्या ये सिर्फ दोस्ती है या फिर दोनों डेट कर रहे हैं? जो भी हो, इस डिनर के बाद कैटी और ट्रूडो की जोड़ी रातोंरात इंटरनेट पर छा गई है और हर तरफ अटकलों का बाज़ार गर्म है।

More from Filmibeat

Read more about: katy perry justin trudeau
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X