प्रिंस विलियम्स की शादी पर केटी पेरी दीवानी
मशहूर गायिका कैटी पेरी अगले साल होने वाली प्रिंस विलियम्स की शाही शादी को लेकर खासी उत्साहित हैं। केटी का मानना है कि शादी समारोह कभी न भुला देने वाला होगा।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक केटी कहती हैं, "मैं यह महसूस करती हूं कि पूरा विश्व हमारी इस शाही शादी की प्रतीक्षा कर रहा है।"
कैटी कहती हैं, "मैं यह जानती हूं कि वह एक ऐसा क्षण होगा जिसे आप कभी भूलना पसंद नहीं करेंगे। शाही शादी काफी शानदार होने वाली है क्योंकि अब तक मैने इसे नहीं देखा है।"


Click it and Unblock the Notifications











