केटी प्राइस पर चढ़ा मोटापा
ब्रिटिश गायिका कैटी प्राइस ने स्वीकार किया है कि हाल के कुछ महीनों में तला-भुना खाने की वजह से उनका वजन कुछ पाउंड बढ़ गया है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक प्राइस ने पिछले कुछ महीनों के दौरान उच्च कैलोरी वाला भोजन ग्रहण किया जिसकी वजह से उनका वजन सात पाउंड बढ़ गया। उन्होंने इस दौरान नियमित व्यायाम भी किया लेकिन फिर भी वह मोटी हो गईं।
प्राइस कहती हैं कि वह बढ़ते वजन से खुश नहीं हैं और फिर से पहले जैसी दिखना चाहती हैं। वह अपना अतिरिक्त वजन कम करने के प्रति सुनिश्चित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











