कैटी के लिए सही नहीं एलेक्स
हॉलीवुड मॉडल कैटी प्राइस के करीबी दोस्त महसूस करते हैं कि कैटी को सही साथी चुनने की जरूरत है। केटी के घनिष्ठतम मित्रों के मुताबिक एलेक्स केटी का सही चुनाव नहीं हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऐसा विश्वास किया जा रहा है कि हाल ही में एक टेलीविजन शो के दौरान रीड को खरी-खोटी सुनाने के बाद अब कैटी की रीड से सुलह हो गई है लेकिन उनके दोस्तों का विश्वास है कि वह उनके लिए ठीक नहीं हैं।
कैटी के मित्र फिल टर्नर कहते हैं, "कैटी को एक पुरुष की आवश्यकता है, वह हमसे हमेशा ऐसा कहती रहती हैं लेकिन एलेक्स उनके लिए नहीं हैं। उन्हें किसी और की आवश्यकता है।"
टर्नर का कहना है कि कैटी को एक ऐसे पुरुष की आवश्यकता है जो उन्हें नियंत्रित कर सके और उनकी देखभाल कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











