जल्द से जल्द रीड से तलाक चाहती है केटी प्राइस
ग्लैमर क्वीन केटी प्राइस ने आखिरकार रीड से अपनी गलती को जल्दी में हुई एक भूल मान कर छुटकारा पाने के लिए तलाक के लिए अपनी अर्जी कोर्ट में दी दी है। लेकिन केटी अब रीड जल्द से जल्द छुटकारा चाहती हैं। उन्होने कोर्ट में तलाक का कारण अनरीजनेबल बिहैवियर दिया है, जो सच है या नहीं, ये तो केटी और रीड ही जानें।
अब सब कुछ रीड पर टिका है अगर वह इस पर साइन नहीं करते तो तलाक का मामला अप्रैल तक खिंच सकता है। रीड पहले ही केटी को मौखिक तलाक दे चुके हैं लेकिन लिखित देने में तमाम मामले सामने होंगे। मसलन उन्हे गुजारा भत्ता चाहिए या नहीं। रीड को ये देना होगा या फिर केटी रीड को गुजारा भत्ता देंगी।
इस तलाक में सबसे अच्छा बात ये है कि बच्चों का मुद्दा शामिल नहीं है क्योंकि बच्चे रीड के ही हैं, इसलिए रीड ही उन के संरक्षक होंगे। हालांकि दोनों के ब्रेकअप में बच्चों की खासी भूमिका रही क्योंकि रीड को केटी का बच्चों को पैशनेबल बनाना बिल्कुल रास नहीं आ रहा था। अलग होने के बाद वह महीनों तक केटी की शिकायत इस बात के लिए करते रहे कि केटी ने उनकी बच्ची के बाल कटवाकर रंगवा दिए थे और जिससे उसकी स्वाभाविक सुंदरता और भोलापन बिल्कुल खत्म हो गया।
More from Filmibeat
alex read एलेक्स रीड केटी प्राइस तलाक बच्चे शादी हॉलीवुड children divorce hollywood katie price marriage


Click it and Unblock the Notifications












