केटी प्राइस ने आंद्रे को समर्पित की नई आत्मकथा
मॉडल केटी प्राइस ने अपनी नई आत्मकथा पूर्व पति और मशहूर गायक पीटर आंद्रे को समर्पित की है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक प्राइस ने अपनी आत्कथा में आंद्रे के बारे में लिखा है, "मैं इस पुस्तक को अपने पूर्व पूर्व पति पीटर आंद्रे को मेरे जीवन में दो खूबसूरत तोहफे देने के लिए समर्पित करती हूं। उन्होंने जूनियर और प्रिंसेज के रूप में दो अनमोल उपहार मुझे दिए हैं।"
पिछले साल आंद्रे के साथ अलगाव होने के बावजूद प्राइस ने अपने पूर्व पति और आस्ट्रेलियाई गायक को अपनी आत्मकथा 'यू वोन्ली लाइव वन्स' के प्रथम पृष्ठ पर जगह दी है।


Click it and Unblock the Notifications












