पीटर को मना रही हैं कैटी
मॉडल कैटी प्राइज अपने पूर्व पति और ऑस्ट्रेलियाई गायक पीटर आंद्रे के साथ सुलह करना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए पीटर को एक भावनात्मक फोन भी किया लेकिन पीटर इसके लिए तैयार नहीं हैं।
कैटी ने पीटर से फोन पर कहा कि वह उन्हें वापस बुला लें। उन्होंने पीटर से माफी मांगी और सुलह के लिए अनुरोध किया।
पीटर के एक मित्र के मुताबिक कैटी ने पीटर से माफी मांगी और कहा कि वह उनके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकतीं। उन्होंने पीटर से दोबारा साथ रहने के लिए अनुरोध किया। जबकि पीटर, कैटी का फोन आने पर हैरान हैं। मित्र ने कहा कि पीटर, कैटी को दोबारा अपनाने पर विचार भी नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











