'टॉम के साथ शादी के ख्वाब देखे'
हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स ने अपने पति व अभिनेता टॉम क्रूज से कहा है कि वे उनके साथ डेटिंग शुरू करने से पहले ही उनसे विवाह करने का ख्वाब देखती थीं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 46 वर्षीय क्रूज ने इसे स्वीकार करते हुए कहा, "मैं होम्स को निराश नहीं करना चाहता था। जब वह मुझसे प्यार का इजहार करने आईं तो बहुत घबराई हुई थी इसलिए मैंने तत्काल विषय को बदल दिया।"
उन्होंने कहा, "हालांकि होम्स से मिलने के बाद मैं भी उनसे विवाह करना चाहता था।" दोनों की शादी वर्ष 2006 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications