केटी ने खूब धन खर्च किया
अभिनेत्री केटी होम्स ने न्यूयार्क में बसने के बाद छह महीनों के भीतर करीब एक करोड़ पाउंड की राशि खर्च कर डाली है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार केटी 'ऑल माई संस' नाटक में किरदार निभाने के लिए न्यूयार्क चली गई थीं। उन्होंने ज्यादातर धन तीन मकान खरीदने में खर्च किया।
केटी ने अपनी पुत्री के लिए व्यायामशाला की भी व्यवस्था की है। इसके अलावा बच्चों की देखभाल, कपड़ों और मेल-मिलाप पर होने वाले खर्च भी इस रकम में शामिल हैं।
नाटक का मंचन समाप्त होने के बाद केटी लास एंजेलिस लौट जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











