ऑस्कर समारोह से दूर रहीं केटी
हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स रविवार को आयोजित 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में हिस्सा नहीं लिया। वह न्यूयार्क में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की पत्नी होम्स न्यूयार्क में अपनी नई फिल्म 'द एक्सट्रा मैन' की शूटिंग कर रही हैं।
होम्स के अलावा टॉम क्रूज, लियोनाडरे डिकापरियो, जॉनी डीप, जॉर्ज क्लूनी, मैट डैमोन और जूलिया रॉबर्ट्स ने भी ऑस्कर समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











