म्यू-म्यू' का नया चेहरा कैटी होम्स
हॉलीवुड अदाकारा कैटी होम्स इटली के मशहूर डिजाइन हाउस 'म्यू-म्यू' के स्प्रिंग-समर अभियान के नए चेहरे के तौर पर लोगों के सामने होंगी।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डिजाइन हाउस ने होम्स को फ्रांसीसी गायिका और अदाकारा वेनेसा पारादिस के स्थान पर इस अभियान में शामिल किया है।
इस अभियान के तहत होम्स डिजाइन हाउस के नए विज्ञापनों में नजर आएंगी। 'म्यू-म्यू' के न्यूयार्क, लॉस एंजेलिस, लंदन, फ्लोरेंस, मिलान, टोक्यो, नागोआ, कोबे, फुकुओका, सिंगापुर, हांगकांग और ताइपे में बैंक्वेट हैं। इसके अलावा कंपनी बॉस्टन और साउथ कोस्ट प्लाजा में भी नए बैंक्वेट खोलने की तैयारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











