कैटी होल्म्स असल जिंदगी के साथ बड़े परदे पर भी 'सिंगल मदर'

Katie Holmes
टॉम क्रूज से तलाक लेने की अर्जी देने के बाद अब कैटी अपनी बेटी सूरी की सारी जिम्मेदारी भी खुद ही उठाना चाहती हैं। सिर्फ असल जिंदगी में ही नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म में भी कैटी सिंगल मदर की जिदगी जिएंगी। इस फिल्म का नाम मौली है।

मौली फिल्म में कैटी ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की है बल्कि इस फिल्म की कहानी लिखने में भी कैटी ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की रुपरेखा तब शुरु हुई जब कैटी ने टॉम से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। बताया जा रहा है कि मौली फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत तक चलेगी और इसकी शूटिंग न्यूयार्क में होगी।

ज्ञात हो कि कैटी आजकल अपनी बेटी सूरी के साथ एक तीन बेडरुम के घर में रह रही हैं। सूत्रों के अनुसार कैटी सूरी को लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं। वो पूरी तरह से अपनी बेटी की जिम्मेदारी खुद निभाना चाहती हैं। कैटा और टॉम के बीच इस अलगाव की वजह है टॉम का सूरी को लेकर लगातार कैटी को टोकते रहना।

दूसरी तरफ टॉम अपनी फिल्म रॉक ऑफ एजेस की शूटिंग के सिलसिले में लॉस एजेंल्स में हैं और सूत्रों के अनुसार वो लगातार अपने वकील के साथ फोन पर बने रहते हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि टॉम की परेशानी के चलते उनकी फिल्म काफी मुश्किल में है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X