दूसरे बच्चे की तैयारी में हैं कैटी
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज और उनकी अभिनेत्री पत्नी कैटी होम्स अपने दूसरे बच्चे की तैयारी में हैं। इसीलिए होम्स ने हाल ही में आयोजित अकादमी पुरस्कार समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया।
30 साल की होम्स अपने शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने के लिए एक खान-पान में विशेष ध्यान दे रही हैं। इसके तहत उन्हें हर्बल पेय पदार्थो पर आश्रित रहना पड़ रहा है।
इस काम में होम्स को पति क्रूज से काफी मदद मिल रही है।
एक सूत्र ने कहा, "होम्स अपने शरीर से उन सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल देना चाहती हैं, जिनसे आलस होता है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











